shishu-mandir

जानलेवा ठंड— ठंड से बचने को जलाई अंगेठी की गैस लगने से महिला की मौत पति गंभीर

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

सल्ट सहयोगी। सल्ट ब्लाक के चमकना गांव में अंगेठी की गैस लगने से महिला की मौत हो गई है। जबकि पति गभीर है। जिन्हें रामनगर रेफर कर दिया है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

saraswati-bal-vidya-niketan

मिली जानकारी के अनुसार चमकना गांव निवासी उमराव सिंह पुत्र मुर सिंह (68) उनकी पत्नी हीरा देवी (61) वर्ष शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद ठंड तेज होने के कारण अंगेठी जलाकर सो गये। रात में अंगेठी की गैस लगने से दोनों बेहोश हो गये। इस कारण दोनों ने सुबह करीब 7:30 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इस पर चचेरे भाई जोगा सिंह ने कमरे का दरवाजा बाहर से खटखटाया तो काफी देर तक अंदर से जवाब नहीं मिला।

इनके द्वारा शोर मचाने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वहां दोनों बेसुध पड़े थे। तब तक महिला की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। जबकि उमराव सिंह को गंभीर हालत में सीएचसी देवायल में भर्ती किया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुये प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चचेरे भाई जोगा सिंह ने बताया कि उमराव रोजाना सुबह 6 बजे से पहले घर का दरवाजा खोल देते थे। लेकिन शनिवार सुबह 7:30 बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा। दंपति घर में अकेले रहे थे। उनके दो बेटे हैं, जिसमें लखनऊ में महेंद्र तथा मुम्बई में कार्यरत है। दोनों पुत्रों को इस हृदय विदारक घटना की सूचना दे दी गई है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….