दशहरा समिति के मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी दर्शन रावत को,किशन को सांस्कृतिक संयोजक का दायित्व

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
IMG 20190923 201546
Screenshot-5

अल्मोड़ा-: इस वर्ष के दशहरा महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी भाजपा नेता दर्शन रावत को दी गई है| नगरपालिका सभागार में गठित नई कार्यकारिणी में किशन लाल को सांस्कृतिक संयोजक बनाया गया|
दशहरा समिति की ओर से आयोजित बैठक में दोनों पदाधिकारियों को यह अहम दायित्व दिया गया| बैठक में पूर्व के दो वर्षों का लेखा जोखा पेश करने के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया| सर्वसम्मति से दर्शन रावत को मुख्य संयोजक, किशन लाल को सांस्कृतिक संयोजक, प्रकाश पांडे और अशोक पांडे मीडिया प्रभारी बनाया गया।
मनोज सनवाल की अध्यक्षता 1में आयोजित बैठक में कैलाश चंद्र गुरुरानी, वैभव पांडे, किशन लाल, धमेंद्र बिष्ट, तुषारकांत साह, दीप लाल साह, प्रकाश पांडे, दर्शन रावत, अमरनाथ सिंह नेगी, अजीत सिंह कार्की, आनंद बल्लभ जोशी, संजय अग्रवाल, दीपक साह, मनोज सनवाल, परितोष जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, धनंजय साह, कुलदीप सिंह मेर, नमन बिष्ट, दिनेश गोयल, राजेंद्र तिवारी, सचिन कुमार टम्टा, मनीष जोशी, विनोद वैष्णव, मनोज वर्मा आदि ने महोत्सव को भव्य रूप देने की बात कही| दर्शन व किशन लाल को यह जिम्मेदारी मिलने पर उनके मित्रों शुभचिंतकों व परिचितों ने खुशी जाहिर की है|

holy-ange-school
Joinsub_watsapp