shishu-mandir

दन्या पॉलीटेक्निक कॉलेज बंद होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

Newsdesk Uttranews
1 Min Read


अल्मोड़ा।दन्या में प्रदेश सरकार द्वारा दन्या पॉलिटेक्निक की मान्यता रद्द करने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर पुनः पॉलिटेक्निक को बहाल कर छात्रों को प्रवेश देने की मांग की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक से भी वार्ता की।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट की मौजूदगी में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा दिए जाने के उद्देश्य से दन्या में पॉलीटेक्निक कॉलेज खोला गया था। लेकिन एक शाजिश के तहत यहां का पॉलीटेक्निक बंद ​कर दिया गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानाचार्य से भी बात की और पॉलीटेक्निक कॉलेज को जनता के विरोध के बावजूद बंद करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर हरीश जोशी, हरीश पंत,रमेश नाथ,आनंद जोशी सहित विकासखंड के दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

new-modern
gyan-vigyan