गंगोत्री और यमुनोत्री में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वही मौसम का रहा ये हाल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद स्थित श्री मां गंगोत्री एवं मां यमुनोत्री धाम की तरफ से रविवार को अभूतपूर्व रूप से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों…

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद स्थित श्री मां गंगोत्री एवं मां यमुनोत्री धाम की तरफ से रविवार को अभूतपूर्व रूप से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा।

बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में जिला मुख्यालय उत्तरकाशी तथा भटवाड़ी क्षेत्र में वर्ष भी हो रही है। यमुनोत्री धाम में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। वही गंगोत्री धाम व अन्य तहसील क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आज अपराह्न 2 बजे तक गंगोत्री धाम में दस हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे और विभिन्न जगहों से लगभग अट्ठाईस हजार यात्री गंगोत्री धाम की तरफ बढ़ रहे हैं। यमुनोत्री धाम में भी दो बजे तक साढे़ आठ हजार लोगों ने दर्शन कर लिया था और लगभग बीस हजार लोग विभिन्न पड़ावों से यमुनोत्री मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं।