नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2021- देश में कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण का कहर बढ़ते जा रहा है। गुरुवार सुबह दिल्ली व गुरुग्राम से एक बुरी खबर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व डॉ. अशोक वालिया का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है।
अशोक वालिया 15 साल शीला दीक्षित सरकार में 15 साल दिल्ली के मंत्री रहे। वह शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालयों के मंत्री रहे थे।
यह भी पढ़े….
Corona- केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ भी कोरोना की चपेट में
बीते दिनों डॉ. वालिया कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए थे और कई दिनों से इन्द्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया है।
यह भी पढ़े….
Almora- व्यापारियों को शाम 5 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति मिले- अनीता रावत
वहीं, गुरुग्राम के एक अस्पताल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया। सीताराम येचुरी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos