नई दिल्ली, 29 मई 2021- कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1.73 लाख नये मामले दर्ज किए गए हैं। वही, मौतों की संख्या में भी कमी आई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 1,73,790 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस दौरान 3,617 लोगों की मौत हुई है।
नये मामले सामने आने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,77,29,247 पहुंच गई है। जबकि मौत का आंकड़ा 3,22,512 हो गया है। वर्तमान में 22,28,724 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक देश में बीते शुक्रवार को 20 लाख 80 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। वहीं, अब तक कुल 34 करोड़ 11 लाख 19 हजार 909 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) की 30,62,747 वैक्सीन लगाई गई है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,89,02,445 हो गया है।
नये मामलों के साथ ही कोरोना (Corona virus) से हो रही मौतों की संख्या में भी गिरावट आई है। देश में पिछले 24 घंटे में 3617 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाई है। जबकि बीते 28 मई को 3660 मरीजों की मौत हुई थी। इससे पहले 27 मई को 3847 मौतें हुई थी।