चेन्नई। आज से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता कन्याकुमारी में एक मेगा रैली से अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में साढ़े तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय हुए 5 माह बाद जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। पूरी यात्रा के दौरान 22 महत्वपूर्ण स्थानों में से नौ दक्षिण भारत में स्थित हैं।
पदयात्रा दो बैचों में चलेगी, एक सुबह 7-10:30 बजे से और दूसरी दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक। जहां सुबह के सत्र में कम संख्या में प्रतिभागी शामिल होंगे, वहीं शाम के सत्र में सामूहिक लामबंदी होगी। औसतन रोजाना लगभग 22-23 किमी चलने की योजना है।
आज सुबह पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने पेरंबदूर में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नमन करते हुए यात्रा शुरू की है। इसके बाद वह कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे।