shishu-mandir

अल्मोड़ा पालिका चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चन्द्र जोशी ने किया चुनाव प्रचार

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

विभिन्न इलाकों में ​जाकर गिनाई अपनी उपलब्धियां

भाजपा पर विकास विरोधी होने का लगाया आरोप

अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चन्द्र जोेशी ने गुरूवार को विभिन्न कार्यालयों और धारानौला क्षेत्र में भ्रमण कर वोट मांगे। इस दौरान श्री जोशी ने कहा​ कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारों ने यहां के विकास को बाधित किया है।

उन्होने जिला विकास प्राधिकरण की मुखालफत करते हुए कहा कि लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। और सैकड़ो लोगों के मकान नही बन पा रहे हैै। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास यहां के विकास के लिये कोई सोच ही नही है। और 2017 के बाद से राज्य में विकास कार्य अवरूद्ध पड़ गये है। भ्रमण में उनके साथ पूर्व विधायक मनोज तिवारी, मदन डांगी, मनोज पवार, गीता मेहरा, हिमांशु मेहता आदि लोग मौजूद रहे।

Screenshot-5

 

new-modern
gyan-vigyan

 

saraswati-bal-vidya-niketan