देहरादून। विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड से रोज नई नई खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच खबर प्राप्त हुई है कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
उत्तराखंड के प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा जारी निष्कासन पत्र के अनुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है।