नगर के विभिन्न मोहल्लों में घूमे कांग्रेसी अल्मोड़ा- पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ कई मोहल्लों में जनसंपर्क…
अल्मोड़ा- पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ कई मोहल्लों में जनसंपर्क किया| कार्यकर्ताओं ने चौसार, गुरूरानीखोला, चंपानौला, कर्नाटकखोला आदि मोहल्लों में लोगों से मुलाकात कर समर्थन की अपील की| इस मौके पर सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रत्याशी प्रकाश जोशी, अमित जोशी, सिकंदर पंवार, प्रताप सत्याल, गोपाल चौहान, बिट्टू कर्नाटक, जगदीश पांडे, शुभम जोशी, जिलाध्यक्ष लता तिवारी, दीपा त्रिपाठी, किरन साह, लीला जोशी, राधा बिष्ट आदि मौजूद थे|