कांग्रेस कार्यालय में तोड़ फोड़ पर नाराज कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला
अल्मोड़ा। कांग्रेस के देहरादून स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला के नेतृत्व…
अल्मोड़ा। कांग्रेस के देहरादून स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राफेल सौदे में कांग्रेस की जेपीसी जांच की मांग से बौखालाई भाजपा और अराजक हो गई है। और कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में तोड़ फोड़ इसी का उदाहरण है।
https://youtu.be/N-1sGM7sIYg
उन्होंने तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि अराजक हो चुकी भाजपा को अब जनता आगामी चुनावों में सबक सिखाएगी। इस मौके पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, नूर अकरम खान,अशोक ग्वासीकोटी,गोपाल भट्ट, निर्मल रावत,लीला जोशी, पूनम आर्या,राधा बिष्ट, प्रमोद कुमार, महेश आर्या,रितिक नयाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।