कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, पूर्व पदाधिकारी बिट्टू कर्नाटक, और पिथौरागढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने भाजपा का दामन थाम लिया।
भाजपा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इन नेताओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा नगर निकाय चुनावों में डबल इंजन की तरह जीत हासिल करेगी, और इन नेताओं की पार्टी में सदस्यता से भाजपा को आगामी चुनावों में फायदा होगा।