shishu-mandir

कांग्रेस नेता (congress leader)बेहड़ पर मुकदमा दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण,अल्मोड़ा कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने व्यक्त की प्रतिक्रिया

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
IMG 20200510 WA0006
Screenshot-5

अल्मोड़ा: 10 मई 2020- कांग्रेस नेता(Congress leader) तिलकराज बेहड़ पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है|

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कांग्रेसी नेता तिलक राज बेहड़ और कांग्रेसजनों पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धाराओं पर मुकदमें दर्ज करने को उत्पीड़न करार दिया है|

उन्होंने कहा कि बेहड़ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व में मंत्री रह चुके हैं|

ऐसे में उनका अपने क्षेत्र के लोगों के बीच उनके दुःख सुख में साथ रहने का फर्ज है,ऐसे ही उनके क्षेत्र में हुई इस तरह की घटना में उपस्थित रहना उनका नैतिक कर्तव्य हो जाता है|

अब ऐसे में प्रशासन के द्धारा उनके ऊपर मुकदमे कायम करना गलत है,श्री रौतैला ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जानबूझकर कांग्रेसी नेताओं को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से इस तरह के झूठे मुकदमे उनके ऊपर कायम किये जा रहे हैं।श्री रौतैला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर कांग्रेसजनों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से अविलम्ब श्री बेहड़ एवं कांग्रेसजनों पर लगे झूठे मुकदमे बिना शर्त वापस लिए जाने की मांग की है|