कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आशीर्वाद गोस्वामी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया हैं। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से वह पार्टी से जुड़े रहे। आरोप लगाते हुए कहा कि जब आज कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय का अपमान कर सकते है,तो उनके जैसे छोटे कार्यकर्ता की क्या बिसात हैं।
गोस्वामी ने कहा कि वनाधिकार आंदोलन के संस्थापक किशोर उपाध्याय जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं,और उनके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाकर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने अपनी क्षुद्र मानसिकता का परिचय दिया, और इतने अपमान के बाद भी किशोर उपाध्याय सफाई देते रहे कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही है। इसके बावजूद भी कांग्रेस ने उन्हें पार्टी के सभी पदो से हटाकर अपमानित किया। कहा कि इससे कार्यकर्ता आहत हुए हैंं। आशीर्वाद गोस्वामी ने कहा कि जहां एक विकास की सोच रखने वाले, ईमानदारी से चलने वाले व्यक्ति का अपमान होगा उस पार्टी में उनके जैसे छोटे कार्यकर्ताओं का भविष्य सुरक्षित नही है।
आर्शीवाद गोस्वामी ने अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस के सभी पदो से इस्तीफा देने की घोषणा की। इस्तीफा देने वालों में चंद्रा गोस्वामी,नीरज कुमार, पंकज,पवन कुमार,संजय, तनुजा आर्य, तान्या नेगी,अंजू, कमल जोशी,मोहन सिंह किरौला,गंगा जोशी,सागर,मोंटू कुमार,रचना, बिष्ट, गंगा बोरा, साक्षी बिष्ट, दीपक वर्मा,अजीम अंसारी,सुन्दर सिंह भोजक, नन्दन सिंह आदि लोग शामिल हैं।