Congress celebrated the appointment of PCC Chief Karan, CLP Yashpal and Bhuvan as Deputy Leader of Opposition
अल्मोड़ा,11 अप्रैल 2022— करन माहरा(Karan mahra) के कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,यशपाल आर्या(Yashpal Arya) के नेता प्रतिपक्ष एवम् भुवन कापड़ी (Bhuvan Kapdi) के उपनेता प्रतिपक्ष बनने पर अल्मोड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी(celebrated) मनाई।
कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौघानबाटा में यह आयोजन (celebrated)किया।
इस दौरान कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने कहा कि यशपाल आर्य कांंग्रेस के बेहद वरिष्ठ नेता हैं।उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने से कांंग्रेस पार्टी को काफी मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि करन माहरा जैसे ऊर्जावान युवा व्यक्तित्व को प्रदेश कांंग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने से कांग्रेसजनों में बेहद उत्साह है।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या,प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि करन माहरा जैसे युवा व्यक्तित्व को प्रदेश कांग्रेस की कमान देने से कांग्रेसजनों में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है तथा निश्चित रूप से करन माहरा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तराखंड में कांंग्रेस मजबूती के साथ उभर कर सामने आयेगी।
कार्यक्रम में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,प्रदेश सचिव गोपाल चौहान, प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, प्रमोद पंवार,गोपाल खोलिया,संगम पाण्डे,अम्बीराम,विपिन भट्ट,फाकिर खान,उमेश भट्ट,डीके जोशी,रमेश नेगी,जया जोशी,गीता मेहरा,अख्तर हुसैन,घनश्याम गुरूरानी,सुन्दर सिंह बिष्ट,कुन्दन सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।