पिथौरागढ़। विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र सघन और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक साथ थे और अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाज़ी करते हुए महर द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिना रहे थे।
मयूख महर ने शहर के मुख्य बाजारों सहित आसपास के विभिन्न इलाकों को फोकस किया। हालांकि इससे पूर्व भी वह नगर क्षेत्र में जनसंपर्क कर चुके हैं।
दिलचस्प बात यह है कि नगर क्षेत्र का मतदाता खामोश नजर आ रहा है और माना जा रहा है कि नगर से जिसका पलड़ा भारी रहा वह बाजी मारी सकता है।
अभियान में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।जनसंपर्क के दौरान मयूख महर ने कुमौड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी सभाएं भी की, जिनमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ के पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह खाती त्रिलोक भट्ट , मुकेश पंत, भुवन पांडे राजेंद्र भट्ट मोहन लाला और बसंत जोशी आदि भी मौजूद थे