अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस औैर भाजपा के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने पर 13 राउंड की गणना हो चुकी थी।
13 राउंड की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मदन सिंह बिष्ट को 17466 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अनिल सिंह शाही को 17100 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी मदन सिंह बिष्ट 366 मतो से आगे थे।