कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा की संस्तुति के बाद कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज और नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में कांग्रेस की टीम घोषित कर दी है।
इस टीम में चार वरिष्ठ कोषाध्यक्ष बनाए गए है,जबकि 8 उपाध्यक्ष,एक महासचिव (संगठन), चार महासचिव,चार सचिव के साथ ही कोषाध्यक्ष,नगर प्रवक्ता और सह प्रवक्ता बनाए गए है।
महेश चंद्र आर्या, एन ,डी पाण्डे,पालिका सभासद हेम चंद्र तिवारी और राजेंद्र पालनी को कांग्रेस नगर कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अम्बी राम,कार्तिक साह,दिनेश जोशी,प्रकाश जोशी, मंजुल मित्तल,निजाम कुरेशी,ओम प्रकाश भारती,राधा राजपूत को कांग्रेस नगर कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस नगर कमेटी महासचिव संगठन के पद पर वैभव पाण्डे,कोषाध्यक्ष पद पर मनोज वर्मा (कांछी),कमल कोरंगा को कांग्रेस नगर कमेटी का प्रवक्ता और विजय कुमार को कांग्रेस नगर कमेटी के सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस नगर कमेटी के महासचिव पद पर अरविंद रौतेला,रमेश नेगी,सलीम अख्तर और गीता पाण्डे को नियुक्ति दी गई है।वकुल साह,कुलदीप मेर,कमल बिष्ट,शाकिब अंसारी और सुमित कुमार को कांग्रेस नगर कमेटी का सचिव बनाया गया है।