Congress Candidates List 2024 : पहले बीजेपी और अब कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कैंडीडेट्स का नाम बता दिया है। कांग्रेस ने भी अपने 39 उम्मीदवारों के एक लिस्ट जारी की है। एक दिन पहले कांग्रेस CEC की मीटिंग में नामों पर फैसला हुआ और आज पार्टी नेतृत्व ने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया।
जानिए कहां-किसे मिला टिकट-
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अभी चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इससे पहले ही कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की सूची सामने लाई है। कांग्रेस से 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड सीट से दावेदारी करते नजर आएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल इस बार राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि हम आज 39 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं। कांग्रेस की इस लिस्ट में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग एससी, एसटी और ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम है।
कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से एक दिन पहले ही पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। गुरुवार को हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, सोनिया गांधी, सचिन पायलट समेत कई लोग शामिल थे। राहुल गांधी अभी भारत छोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त है। इसलिए वह इस मीटिंग में नहीं थे। इस बैठक के बाद ही यह लग रहा था कि कांग्रेस कभी भी अपनी उम्मीदवारों का नाम बता सकती है। अब पार्टी ने लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले बीजेपी ने अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।
देखिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट
छत्तीसगढ़- जांजगीर-चांपा (एससी)-डॉ. शिवकुमार दाहरिया
छत्तीसगढ़- कोरबा -सुश्री ज्योत्सना महंत
छत्तीसगढ़- राजनांदगांव-भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़- दुर्ग- राजेंद्र साहू
छत्तीसगढ़- रायपुर- विकास उपाध्याय
छत्तीसगढ़- महासमुंद- ताम्रध्वज साहू
कर्नाटक- बीजापुर (एससी)- एच.आर. अल्गुर (राजू)
कर्नाटक- हावेरी- आनंदस्वामी गड्डदेवरा मठ
कर्नाटक- शिमोगा- सुश्री गीता शिवराजकुमार
कर्नाटक- हसन- एम. श्रेयस पटेल
कर्नाटक- तुम्कुर- एस.पी. मुद्दहनुमेगौड़ा
कर्नाटक- मांड्या- वेंकटरामगौड़ा (स्टार चंद्रू)
कर्नाटक- बंगलौर- ग्रामीण डीके सुरेश
केरल- कासरगोड- राजमोहन उन्नीथन
केरल- कन्नूर- के. सुधाकरन
केरल- वडकरा- शफी परांबिल
केरल- वायनाड -राहुल गांधी
केरल- कोझिकोड- एम.के. राघवन
केरल- पलक्कड़ वी.के. श्रीकंदन
केरल अलथूर (एससी)- सुश्री राम्या हरिदास
केरल- त्रिशूर- के. मुरलीधरन
केरल- चालाकुडी- बेनी बेहनन
केरल- एर्नाकुलम हिबी एडन
केरल इडुक्की- डीन कुरियाकोसे
केरल- अलाप्पुझा- केसी वेणुगोपाल
केरल- मावेलीकरा (एससी)- कोडिकुन्निल सुरेश
केरल- पतनमथिट्टा- एंटो एंटनी
केरल अटिंगल अडूर प्रकाश
केरल- तिरुवनंतपुरम- डॉ. शशि थरूर
लक्षद्वीप- लक्षद्वीप (एसटी)- मोहम्मद हमदुल्लाह सईद
मेघालय- शिलांग (एसटी)- विंसेंट एच. पाला
मेघालय- तुरा (एसटी)- सालेंग ए. संगमा
नागालैंड- नागालैंड- स. सुपोंगमेरेन जमीर
सिक्किम- सिक्किम- गोपाल छेत्री
तेलंगाना- नलगोंडा- रघुवीर कुंडुरु
तेलंगाना- महबूबनगर- चालिया वामसी चंद रेड्डी
तेलंगाना- महबूबाबाद (एसटी)- बलराम नाइक पोरिका
त्रिपुरा- त्रिपुरा पश्चिम- आशीष कुमार साहा