shishu-mandir

बधाई: पूर्व छात्रसंघ सचिव रवि​ कुमार ने नेट परीक्षा में लहराया परचम, खुशी की लहर

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। पूर्व छात्रसंघ सचिव रवि​ कुमार ने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने इतिहास विषय से नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कुमाउं विवि से संबद्ध सोबन सिंह जीना परिसर के पूर्व छात्रसंघ सचिव रवि कुमार एक कुशल छात्रनेता है। वह पढ़ाई के साथ—साथ छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहते है। हाल ही में यूजीसी की ओर से नेट परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया है जिसमें रवि ने 84.52 अंकों के साथ सफलता अर्जित की है।

मूल रुप से बागेश्वर व हाल दुगालखोला निवासी रवि कुमार की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा राइंका सानीउड़यार में हुई। जिसके बाद वह उच्च शिक्षा ग्रहण करने अल्मोड़ा आए। यहां एसएसजे परिसर में उन्होंने आगे की पढ़ाई की शुरू की। वर्तमान में वह प्रो.संजय कुमार टम्टा के​ निर्देशन में एसएसजे परिसर से इतिहास विषय में शोध कार्य कर रहे है।

net 1

रवि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता किशन राम, माता द्रोपदी देवी, चाचा तारा प्रसाद तथा एसएसजे परिसर के इतिहास विभाग के सभी शिक्षकों को दिया है। उनकी इस सफलता पर विधानसभा उपाध्यक्ष व स्थानीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कुमाउं विवि के कुलपति प्रो. केएस राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि​ रौतेला, भाजपा नगरध्यक्ष कैलाश गुरुरानी तथा दर्शन रावत ने फोन के माध्यम से बधाई दी। रवि के नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें……