भाजपा प्रत्याशी ने लक्ष्मेश्वर व बद्रेश्वर वार्ड में चुनाव प्रचार
भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी रहे चुनाव प्रचार में मौजूद अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी कैलाश गुरुरानी ने गुरुवार को…
भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी रहे चुनाव प्रचार में मौजूद
अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी कैलाश गुरुरानी ने गुरुवार को कई समर्थकों के साथ नगर के बद्रेश्वर और लक्ष्मेश्वर के कई मुहल्लों में जनसंपर्क किया| उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल सहित कई पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे| इस दौरान प्रत्याशी कैलाश गुरुरानी ने मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात की और पालिका चुनाव में विजय का आशीर्वाद मांगा| भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि इस चुनाव में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और वार्ड मेंबर से लेकर अध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज रहेगी| चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश नयाल, विनीत बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, सुनील जोशी, अजय वर्मा, अमित साह मोनू, अमित बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे|