shishu-mandir

चम्पावत में कप्तान लोकेश्वर सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा अपराध नही होगा बर्दास्त

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

चम्पावत। जिले के नए पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था चाक चौबंद बनाने का प्रयास रहेगा तथा भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, इंडो-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी रोकने, ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाने में जोर दिया जाएगा। साथ ही 15 साल से ज्यादा के अपराधियों का रिकार्ड खंगालकर उनके खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्यवाही की जाऐगी।

new-modern
gyan-vigyan

मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले लोकेश्वर सिंह वर्ष 2014 के आई पी एस अधिकारी है। नवागत एस पी ने कार्यभार संभालते के बाद कोतवाली और थाना प्रभारियों तथा सीओ सहित विभागीय कर्मियों से जिले का आपराधिक रिकार्ड जाना तथा कार्यालय का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आम जनमानस से जिले में अपराध रोकने के लिए गतिविधियों की जानकारी देने के लिए फोन तथा व्हाटसप पर जानकारी देने को कहा है।