अल्मोड़ा, 10 मार्च 2021
तीरथ सिंह रावत के नए मुख्यमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने Almora चौघानपाटा में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जोरदार आतिशबाजी की।
यह भी पढ़े..
Almora- निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की हड़ताल (Bank strike)
Almora सेवा पुस्तिका व अन्य व्यक्तिगत पत्रावलियों का डिजिटाइजेशन देहरादून में कराने का विरोध
इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के स्वंय सेवक व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री रहते हुऐ अपना राजनैतिक जीवन प्रारम्भ किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और अनेक दायित्वों का निर्वहन किया।
कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में सिटिंग विधायक होने के बाद भी टिकट कटने के बावजूद धैर्यता के साथ संगठन में कार्य करते हुऐ 2019 में पौड़ी लोकसभा से सांसद सदस्य निर्वाचित हुऐ।
रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विकास के कार्यो को गति मिलेगी तथा संगठन और सरकार मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, दर्शन रावत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नरेन्द्र प्रसाद आगरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, अरविन्द बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष तुषारकांत साह, जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप भोज, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान, ललित मेहता, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।