shishu-mandir

धूमधाम से मनायी गयी भारत रत्न व महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ की 132वीं जयंती, देशहित में ​उनके द्वारा किये गये कार्यों को किया याद

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
????????????????????????????????????
khut 2
Screenshot-5

अल्मोड़ा। भारत रत्न, महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी व कुशल प्रशासक पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 132वीं जयंती उनके पैतृक आवास खूंट में ​धूमधाम से मनायी गयी। विधानसभा उपाध्यक्ष, सांसद व नगरपालिका अध्यक्ष सहित समस्त कई लोगों ने पंत स्मारक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों व संस्कृति विभाग के कलाकारों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पंडित जीबी पंत का जमींदारी उन्मूलन व सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने के साथ ही देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी लोगों से भारत रत्न पंत के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वर्तमान सांसद अजय टम्टा ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत ने स्वतन्त्रता आन्दोलन में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है।कहा कि उनका व्यक्तित्व हम सब के लिए प्रेरणादायी ही नहीं अनुकरणीय है हमको उनके आदर्शों पर चलकर प्रदेश को विकास की दौड़ में आगे बढ़ाना होगा। भारत रत्न पंत द्वारा देश के विकास के लिए किये गये कार्यों व उनके द्वारा समाज सेवा के लिए जो कार्य किये गये थे उन्हें हमेश याद रखना होगा। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, भाजयुमो प्रदेशध्यक्ष कुन्दन लटवाल, अर्बन—कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन आनन्द सिंह बगड़वाल, राजेन्द्र बाराकोटी, ललित पंत सहित अनेक लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन चन्दन सिंह भोज ने किया।

new-modern
gyan-vigyan
khut 3

इस अवसर पर बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सा, कृषि, पशुपालन, उद्यान आदि विभागों के स्टाॅल लगाये गये। जिसमें अनेक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, डीएफओ सिविल सोयम कुंदन सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी केके पंत, प्रभारी संग्रहालय ज्ञान प्रकाश तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, स्नेहलता पंत, सीएल टम्टा, आयोजन समिति के मोहन चौहान, नवीन पंत, जगदीश चन्द्र पंत, बीडीओ हवालबाग पंकज काण्डपाल, विशन सिंह, सुरेश भट्ट, मदन सिंह बिष्ट सहित अनेक लोग मौजूद थे।