खेल खेल में खा लिये अरंडी के बीज : नौ बच्चो व एक महिला की हालत बिगड़ी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

रामनगर। नगर से सटे ग्राम टांडा मल्लू क्षेत्र में जंगल से जलौनी लकड़ी बीनने गए बच्चों द्वारा जंगल में लगे अरंडी के बीजों का सेवन करने से उनकी हालत बिगड़ गई। बड़ी संख्या में बच्चो की हालत बिगड़ने से गांव में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में सभी प्रभावित बच्चो को तत्काल नगर के संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।

ezgif-1-436a9efdef

जानकारी के अनुसार ग्राम टांडा मल्लू के कुछ बच्चे जंगल में जलौनी लकड़ी बीनने के लिए गए थे। इसी बीच बच्चों ने जंगल में अरंडी के पेड़ो को देखा तो पेड़ो पर लगे अरंडी के बीजो को उन्होने जंगली फल समझकर खाना शुरु कर दिया। जंगल से लकड़ी लेकर वापस घर लौटने के दौरान ही इन बच्चो उल्टी-दस्त शुरू हो गये। जिसके बाद घबराये बच्चे जंगल से दौड़कर अपने-अपने घर पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसी बीच कुछ बच्चों के हाथों में मौजूद बीज को एक गांव की महिला ने भी खा लिया जिससे इस महिला की भी हालत बिगड़ गई।

बड़ी संख्या में बच्चो के बीमार पड़ने से गांव में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में अरंडी के बीज खाने से गंभीर रुप से बीमार हुए 9 बच्चों व 1 महिला को उपचार के लिए परिजनों द्वारा तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्चों का उपचार चल रहा है। सरकारी अस्पताल में अरंडी के बीच खाने से बीमार हुये मौहम्मद रिहान, मौहम्मद फैजान, समीर, सैफ अली, अर्शी, रेहान, रिफा, रियाज, अमीना के अलावा अफरोज जहां पत्नी शिफाकत को उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां इन सभी का उपचार चल रहा है। संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजीव पुनेठा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों की हालत में निरंतर सुधार हो रहा है। सभी की हालत खतरे से पूरी तरह से बाहर है।

Joinsub_watsapp