देहरादून। बुधवार को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में एक और अहम निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री से लेकर अधिकारियों आदि के लिए 35 लाख रुपए मूल्य तक की ई कार की खरीद पर सहमति व्यक्त कर दी है। कैबिनेट ने नए मार्केट रेट को देखते हुए, 2016 की वाहन खरीदी नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर दी है।
जानकारी के अनुसार अभी तक अधिकतम 15 लाख मूल्य तक का वाहन खरीदने का प्रावधान था, जिसे वर्तमान बाजार मूल्यों को देखते हुए 25 लाख कर दिया गया है। अब इसमें ई व्हीकल का भी विकल्प दिया है, जिसके तहत अधिकतम 35 लाख रुपए मूल्य तक का ई व्हीकल खरीदा जा सकता है।