सोमेश्वर (अल्मोड़ा), 26 जुलाई 2024
उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या ने आज ग्रामसभा तिलोरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नारायण सिंह नयाल जी के स्मारक का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का देश को आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा, “हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों की शहादत से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके योगदान को सम्मानित करना और अगली पीढ़ी को उनके बारे में जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री जी द्वारा इस स्मारक की स्थापना की घोषणा की गई थी, और आज इसे जनता को समर्पित करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है।”
स्थानीय समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता
इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री ने भगतोला और सकार ग्राम सभा के भ्रमण के दौरान स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना और उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “यहां की बेटी होने के नाते वह क्षेत्र हित में निरंतर काम कर रही है। कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है और केंद्र सरकार से भी कई सौगातें प्राप्त हुई हैं।”
रेखा आर्या ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा के विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि बुनियादी सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों को जल्द ही आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल, महामंत्री ललित तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश नयाल और देवेंद्र नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृपाल नयाल, मंडल उपाध्यक्ष गणेश जलाल, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अशोक जलाल, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, महामंत्री एससी मोर्चा पानू आर्या, महेश डांगी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।