शोषण के शिकार शरणार्थियों के पुनर्वास का सशक्त कानून है सीएए,भारत करता है हर नागरिक का सम्मान,बीजेपी की बैठक में सीएए के संबंध में कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी

CAA is a strong law to rehabilitate refugees victims of exploitation, India respects every citizen, information given to activists regarding CAA in BJP meeting

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी सोमेश्वर मंडल की बैठक में प्रभारी विनीत बिष्ट ने नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 के विषय मे विस्तृत चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए बिष्ट ने कहा कि इस अधिनियम से भारत में रह रहे किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नही है और पाकिस्तान,अफगानिस्तान, बांग्लादेश के अल्पसंख्यको के लिए यह कानून बनाया गया है जिससे वो सम्मान के साथ जी सके।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कभी भी मुसलमानों की विरोधी नहीं रही उसके पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में 566 मुस्लिमो को भारत की नागरिकता मिली है और देश अपने हर नागरिक का सम्मान करता है और उनके अधिकारों को उन्हें प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व भारत को कई वर्षों बाद मिला है जिसका हर भारतीय को आदर करना चाहिए और इसके लिए 5 जनवरी को सोमेश्वर में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में आकर उसे सफल बनाये, बैठक में मंडल अध्यक्ष खड़क सिह, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र जोशी ,गोपाल राणा, भुवन पांडे, भुवन जोशी, पीताम्बर लोहनी, सुंदर राणा, केवलानन्द जोशी,नवीन कार्की,ठाकुर सिह नयाल,गोविंद सिह बिष्ट,योगेश कांडपाल, दिप कांडपाल,रमेश चन्द्र जोशी,सुरेश बोरा,धर्मेद्र बिष्ट, कैलाश जोशी,नंदनगिरी,कैलाश बोरा,प्रमोद कुमार, गब्बर, आदि लोग उपस्थित रहे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और  9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..

आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व  न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|

यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर  uttranews  को सब्सक्राइब करें…….