shishu-mandir

व्यापार मंडल चुनाव— महिला उपाध्यक्ष प्रत्याशी अनीता रावत ने शुरू किया धुंआधार प्रचार,कई व्यापारी आए समर्थन में

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
anita 1
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। पांच जनवरी को प्रस्तावित अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल के चुनावों में प्रत्याशियों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्नों के साथ मतदाता व्यापारियों तक पहुंच रहे हैं।इसी क्रम में व्यापार मंडल के लिए महिला उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही अनीता रावत ने भी धुंआधार प्रचार शुरू ​कर दिया है।

anita 2
IMG 20200101 172907 3

उन्होंने अपने समर्थकों के साथ खोल्टा, कर्नाटकखोला,शैल,फलसीमा, मकेड़ी, धारानौला, आफीसर्स कालोनी,दुगालखोला और करबला में हर दुकान में जाकर व्यापारियों से संपर्क किया। अनीता का कहना है कि उनके प्रचार में कई व्यापारी स्वस्फूर्त रूप से आ रहे हैं और प्रचार में सहयोग दे रहे हैं।

anita 3

उन्होंने सभी व्यापारियों से मुलाकात कर चुनाव चिह्न सीढ़ी में वोट देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। अनीता ने कहा कि व्यापारियों को आने वाली दिक्कतों से वह भली भांति अवगत हैं और हर व्यापारी की ज्वलंत समस्या का निराकरण का प्रयास वह करेंगी। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों ने उन्हें पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

anita 4

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और  9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..

आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व  न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|

यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर  uttranews  को सब्सक्राइब करें…….