shishu-mandir

देहरादून में सरेआम चली गोली : समाजसेविका दीप्ति रावत की शिकायत पर पुलिस ने किया हमलावरों को गिरफ्तार

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

देहरादून। देहरादून के नेहरूग्राम में कल रात एक व्यापारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट करने के बाद गोली चला दी। देहरादून के नेहरूग्राम में शम्मी क्षेत्री पुत्र भगवान सिंह क्षेत्री का एक रेस्त्रा है। आरोप है कि रात साढ़े नौ बजे के आसपास संजय उपाध्याय और उसके तीन अन्य साथी उसके रेस्त्रा में आये और दो प्लेट मोमो का आर्डर दिया। मोमो खाने के बाद जब शम्मी ने पैसे मांगे तो शम्मी के साथ मारपीट की और इसके बाद संजय उपाध्याय ने अपने साथी शाोभित से पिस्टल निकालने को कहा। दो लोगों ने शम्मी को पकड़ लिया और शोभित ने गोली चला दी। लेकिन उसका निशाना चूक गया और गोली जमीन पर लगी।

saraswati-bal-vidya-niketan

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास से लोग जमा हो गये और संजय उपाध्याय अपने साथियों शोभित और दो अन्य के साथ वहा से वाहन संख्या यूके 07 डीएल 8999 में बैठकर वहां से भाग निकले। बदहवास शम्मी ने गांव की समाजसेविका दीप्ति रावत को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दीप्ति ने पुलिस की हैल्पलाइन नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसी बीच यह भी पता चला कि आरोपित संजय उपाध्याय रेस्त्रा मालिक शम्मी के घर के पास छुपा हुआ था। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की निशानदेही पर संजय उपाध्याय और उसके साथियों को मय हथियार के साथ ​धर दबोचा। इस मामले में संजय उपाध्याय, शोभित और दो अन्य के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की गई है। शम्मी की​ शिकायत पर देर रात संजय उपाध्याय और उसके साथियों के उपर दफा 307,504,506,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। नेहरूग्राम के वाशिंदों ने समाजसेविका दीप्ति रावत का की गई मदद के लिये शुक्रिया अदा किया है।

https://uttranews.com/2019/05/22/charas-taskar-ko-saja-jurmara/