गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास से लोग जमा हो गये और संजय उपाध्याय अपने साथियों शोभित और दो अन्य के साथ वहा से वाहन संख्या यूके 07 डीएल 8999 में बैठकर वहां से भाग निकले। बदहवास शम्मी ने गांव की समाजसेविका दीप्ति रावत को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दीप्ति ने पुलिस की हैल्पलाइन नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसी बीच यह भी पता चला कि आरोपित संजय उपाध्याय रेस्त्रा मालिक शम्मी के घर के पास छुपा हुआ था। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की निशानदेही पर संजय उपाध्याय और उसके साथियों को मय हथियार के साथ धर दबोचा। इस मामले में संजय उपाध्याय, शोभित और दो अन्य के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की गई है। शम्मी की शिकायत पर देर रात संजय उपाध्याय और उसके साथियों के उपर दफा 307,504,506,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। नेहरूग्राम के वाशिंदों ने समाजसेविका दीप्ति रावत का की गई मदद के लिये शुक्रिया अदा किया है।
देहरादून में सरेआम चली गोली : समाजसेविका दीप्ति रावत की शिकायत पर पुलिस ने किया हमलावरों को गिरफ्तार
देहरादून। देहरादून के नेहरूग्राम में कल रात एक व्यापारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट करने के बाद गोली चला दी। देहरादून के नेहरूग्राम में…