ब्रेकिंग न्यूज: सड़क दुर्घटना में घायल पुलिस सिपाही की मौत, उत्तरायणी मेले की डयूटी में जाने के दौरान हुआ हादसा

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

हल्द्वानी। लालकुआं के पास सड़क हादसे में एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए एसटीएच में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ezgif-1-436a9efdef

मिली जानकारी के मुताबिक भीमताल थाने में तैनात कांस्टेबल चेतन गंगवार (26 वर्ष) को आज यानि मंगलवार को लालकुआं उत्तरायणी मेले में ड्यूटी करनी थी। ड्यूटी के लिए चेतन सोमवार रात बाइक पर सवार होकर लालकुआं के लिए निकला। यहां सुभाष नगर के पास बैरियर से चेतन की बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आानन—फानन में उपचार के लिए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किच्छा में रहता था। वह 2006 बैच में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि चेतन पूर्व में एसएसपी नैनीताल और डीआईजी कुमाऊँ का गनर भी रह चुका था।

इस दुखद घटना पर एसएसपी सुनील मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव सहित जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जताया शोक जताया है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी रीना, बेटे जीवांश और बेटी निहारिका को छोड़ गया है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें। ट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….

Joinsub_watsapp