ब्रेकिंग न्यूज: राज्यपाल के कार्यक्रम की डयूटी से लौट रहे पुलिस कर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त: दो पुलिसकर्मियों की मौत, दो की हालत गंभीर

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

डेस्क। हल्द्वानी ज्योलिकोट में वीरभट्टी के पास काठगोदाम एसओ का वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें दो पुलिस​कर्मियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये है।
जानकारी मुताबिक थानाध्यक्ष काठगोदाम नंदन सिंह रावत, एसआई माया बिष्ट व दो अन्य पुलिस​कर्मी नैनीताल में राज्यपाल के कार्यक्रम में वीआईपी डयूटी से वापस लौट रहे थे। ज्योलिकोट वीरभट्टी के पास अचानक
पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में आरक्षी चालक नंदन एवं आरक्षी ललित प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। जबकि थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत व एसआई माया बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के लिए हल्द्वानी से पुलिस बल रवाना हुआ। आनन—फानन में घायलों को खाई से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ को बृजलाल तथा एसआई माया बिष्ट को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

holy-ange-school
Joinsub_watsapp