shishu-mandir

ब्रेकिंग न्यूज: गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, तीन दिन में दो लोगों को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

डेस्क। प्रदेश में लगातार मानव—वन्यजीव संघर्ष बढ़ते जा रहा है। ताजा मामला उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का है जहां आज सुबह गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। तीन दिन के भीतर इस दूसरी घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

new-modern
gyan-vigyan

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के जखोली ब्लॉक के बांसी—भरदार गांव में शुक्रवार यानि आज सुबह एक 32 वर्षीय महिला को गुलदार ने मार डाला। क्षेत्र में गुलदार के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। बता दे कि ठीक दो दिन पहले यानि 6 नवंबर को जखोली विकासखंड के ही सतनी गांव के 55 वर्षीय मदन सिंह बिष्ट को गुलदार ने हमला कर उन्हें मार डाला था। काफी खोजबीन के बाद उनका शव जंगल में बरामद हुआ था।

क्षेत्र में लगातार बढ़ते गुलदार के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। दो लोगों के शिकार से लोग डरे सहमे हुए है। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने क्षेत्र में पिंजरा लगाने व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।