shishu-mandir

ब्रेकिंग न्यूज: घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षत—विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

डेस्क। उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक और महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। जहां घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया है। ग्रामीणों को जंगल में महिला का क्षत—विक्षत शव बरामद हुआ। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचने के साथ ही लोगों में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत धारी गांव की 45 वर्षीय महिला कल्पेश्वरी देवी पत्नी स्व. रमेश पांडे गुरुवार को दिन में घास लेने जंगल गई थी। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी, तो उसकी ढूंढखोज की गई।

लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग, पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। जिसके बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने आस पास के क्षेत्र में महिला को ढूंढा। इस दौरान लोगों को महिला की चप्पल मिली, जिससे ये लोगों को शक हो गया कि महिला किसी जंगली जानवर का शिकार बन गई होगी। रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि रात लगभग 9 बजे जंगल में महिला का क्षत—विक्षत शव बरामद हुआ है।


बताते चले कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार सक्रिय है कई लोगों को अब तक मार चुका है। तीन माह के भीतर यह चौथी घटना है। बीते वर्ष ही 6 नवंबर को जखोली ब्लॉक का सतनी गांव में 54 वर्षीय व्यक्ति को मारा। 8 नवंबर को जखोली ब्लॉक के बांसी गांव में 35 वर्षीय महिला को मारा तथा 6 दिसंबर 2019 को जखोली ब्लॉक के पपडासू गांव में 50 वर्षीय महिला को मारा।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….