उत्तरा न्यूज पिथौरागढ़- महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बहन परुली देवी का निधन हो गया है| पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली|
परुली देवी कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं| पिछले माह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उनसे मिलने भी आए थे| जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार धारचूला में शनिवार को होगा|