shishu-mandir

ब्रेकिंग न्यूज: यहां पारिवारिक विवाद बदला खूनी संघर्ष में, अल्मोड़ा निवासी युवक ने पत्नी पर चाकू से वार करने के बाद खुद का गला रेत की आत्महत्या, मची दहशत

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

उत्तरा न्यूज डेस्क
हल्द्वानी के दमुआढूंगा में दंपति के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। जहां एक पति ने अपनी पत्नी व उसकी दादी पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद चाकू से अपना गला रेत कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व 108 की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक मूल रूप से अल्मोड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है।

new-modern
gyan-vigyan

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दमुवाढूंगा में जेडीएम स्कूल के पास रहने वाला प्रेम सिंह गैड़ा उम्र 38 वर्ष अपनी पत्नी कमला उम्र 35 वर्ष, जो पारिवारिक विवाद के चलते शिवपुरी स्थित मायके में रह रही थी, को लेने के लिए आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे अपने ससुराल पहुंचा। जहां उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान वह पत्नी के बाल खींच कर उसे सड़क तक घसीट लाया। जिसके बाद उसने पत्नी व बीच बचाव करने आ रही दादी पर चाकू से हमला कर दोनों को लहुलुहान कर दिया।

saraswati-bal-vidya-niketan

इस दौरान आस पास के लोग बीच बचाव के लिए वहां एकत्रित हुए तो प्रेम ने दूसरे चाकू से खुद का गला रेत आत्महत्या कर ली। इस नजारे को देख घटनास्थल पर खड़े लोगों की आंखें फटी रह गई। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत मच गई। लोगों ने आपातकालीन 108 सेवा व काठगोदाम पुलिस को मामले की सूचना ​दी। लेकिन 108 व पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेम सिंह ने दम तोड़ दिया। इधर मृतक की पत्नी कमला को 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के पोखरी धौलादेवी निवासी बताया जा रहा है। वह दोनहरिया हल्द्वानी में मोमो चाउमीन का ठेला लगाता था। मृतक के माता—पिता व उसका एक बड़ा भाई गांव में ही रहते है। जबकि एक छोटा भाई बाहर जाब करता है। मृतक की एक बेटी बताई जा रही है। घटना की सूचना से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। ​सूचना मिलते ही परिजन हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए है।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos