जेपी नड्डा आज सुबह साढ़े 8 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी थे। यहां पर उनकी अगवानी राज्य के प्रोटोकॉल मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री नरेश बंसल ने की। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, विनय गोयल, बलजीत सिंह सोनी आदि भी उनके स्वागत को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। स्वागत के बाद नड्डा 12 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां वह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। ढाई बजे सांसद व विधायकों की बैठक करेंगे। 4.30 बजे महानगर भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
उत्तरा न्यूज के फेसबुक पेज की तकनीकी दिक्कत दूर कर दी गई है। आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। आपसे अनुरोध है कि अपने अन्य मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें।
इसके अलावा आप उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
इसे भी पढ़े