shishu-mandir

ब्रेकिंग न्यूज: अल्मोड़ा निवासी युवक ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

डेस्क। सीआईएसएफ से रिटायर दरोगा के बेटे ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने दरोगा पिता के बंदूक से खुद को गोली मार अपनी जीवनलीला समाप्त कर डाली। मृतक मूल रूप से अल्मोड़ा का रहने वाला था। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है।

घटना सोमवार देर रात की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीवान लाल मूल निवासी कसाण बैंड धौलछीना, अल्मोड़ा तथा हाल निवासी भगवानपुर, रुद्रपुर के 29 वर्षीय पुत्र प्रभात ने बीती रात खुद को अपने पिता की बंदूक से मार डाला।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान युवक अपने कमरे में अकेला था तथा उसकी पत्नी मीनाक्षी किचन में खाना बना रही थी। जबकि युवक के माता—पिता अपने कमरे में थे। अचानक प्रभात के कमरे से गोली दागने की आवाज आई। गोली की आवाज सुन परिजन प्रभात के कमरे की ओर दौड़े। जहां दरवाजा खोल अंदर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। वहां प्रभात लहूलुहान जमीन में पड़ा था। परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले जाते उससे पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके से मृतक के घर पहुंची। जहां पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली व आवश्यक पूछताछ की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि प्रभात ने अपने पिता की दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारी। गोली दायीं कनपटी से सटाकर चलायी गयी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतक बेरोजगार था वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने अपने पिता से किसी के द्वारा परेशान ​किए जाने की बात कही थी। मृतक के पिता दीवान लाल सीआईएसएफ से एएसआई के पद से रिटायर्ड है। युवक के इस आत्मघाती कदम के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े

https://uttranews.com/2019/12/17/breaking-news-bear-attacked-by-woman-who-took-charpatis-in-the-field-hospitalized/

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….