shishu-mandir

ब्रेकिंग: अधेड़ ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर— अस्पताल में चल रहा उपचार

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। गरुड़ाबाज दोड़म पोल निवासी एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर​ लिया। परिजनों ने देर रात उसे यहां जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना मंगलवार देर शाम की है। धौलादेवी ब्लाक के दोड़म पोल गरुड़ाबाज निवासी 42 वर्षीय
विनोद चंद्र जोशी पुत्र स्व. भुवन चंद्र जोशी ने शाम करीब 5 बजे अपने कमरे में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बाद में परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वह जमीन में लेटा मिला। ​​आनन—फानन में परिजन व ग्रामीण देर रात विनोद को यहां जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका ​उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि विनोद मानसिक रूप से विक्षिप्त है। कमरे में जहां वह लेटा मिला वहां एक गिलास व पास में एक खाली शीशी मिली। डॉक्टरों ने बताया कि पहले से स्थिति में सुधार है। इधर पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले में पूछताछ की।

new-modern
gyan-vigyan