shishu-mandir

ब्रेकिंग: ब्लाक प्रमुख की हार को नहीं पचा पाएं भाजपाई, बौखलाएं कार्यकर्ताओं ने की जमकर तोड़फोड़, भाजपा प्रत्याशी के साथ भीतरघात का आरोप

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

डेस्क। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ब्लाक प्रमुख की सीट में भाजपा को कांग्रेस से मिली करारी हार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान चढ़ गया और बौखलाएं कार्यकर्ताओं ने​ जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ कर दी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कुछ नेताओं पर भीतरघात का आरोप लगाया है और उन्हें पद से निष्कासित करने की मांग की है।
बता दे कि कांग्रेस प्रत्याशी दीपक खुगसाल ने भाजपा प्रत्याशी मनीषा पटवाल को एक मत से मात देकर पौड़ी ब्लाक प्रमुख की सीट को कांग्रेस के खाते में डाला। यह सीट भाजपा के लिए काफी अहम ​थी। लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ता इस हार को नहीं पचा सके। और भाजपा प्रत्याशी मनीषा पटवाल के समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ की।

new-modern
gyan-vigyan

राज्यमंत्री घनानंद उर्फ घन्नाभाई की बहू सोनिया ने ज्येष्ठ प्रमुख पद में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर पहले ही भाजपा को स्पष्ट संदेश दे दिया था। सोनिया ने भाजपा प्रत्याशी भगवंत सिंह नेगी को मात देकर ज्येष्ठ प्रमुख का पद भी कांग्रेस की झोली में डाल दिया था। इसके अलावा मतदान करने वाले भाजपा सदस्य ​शशि रतूड़ी का नाम भी मुख्य रूप से लिया जा रहा है।

saraswati-bal-vidya-niketan

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पौड़ी विधायक मुकेश कोली और राज्यमन्त्री घनानन्द इस सारे घटनाक्रम को मौन क्यों थे। कार्यकर्ता भीतरघात करने वाले पदाधिकारियों व नेताओं को निष्कासित करने की मांग कर रहे है।