बता दे कि कांग्रेस प्रत्याशी दीपक खुगसाल ने भाजपा प्रत्याशी मनीषा पटवाल को एक मत से मात देकर पौड़ी ब्लाक प्रमुख की सीट को कांग्रेस के खाते में डाला। यह सीट भाजपा के लिए काफी अहम थी। लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ता इस हार को नहीं पचा सके। और भाजपा प्रत्याशी मनीषा पटवाल के समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ की।
राज्यमंत्री घनानंद उर्फ घन्नाभाई की बहू सोनिया ने ज्येष्ठ प्रमुख पद में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर पहले ही भाजपा को स्पष्ट संदेश दे दिया था। सोनिया ने भाजपा प्रत्याशी भगवंत सिंह नेगी को मात देकर ज्येष्ठ प्रमुख का पद भी कांग्रेस की झोली में डाल दिया था। इसके अलावा मतदान करने वाले भाजपा सदस्य शशि रतूड़ी का नाम भी मुख्य रूप से लिया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पौड़ी विधायक मुकेश कोली और राज्यमन्त्री घनानन्द इस सारे घटनाक्रम को मौन क्यों थे। कार्यकर्ता भीतरघात करने वाले पदाधिकारियों व नेताओं को निष्कासित करने की मांग कर रहे है।