shishu-mandir

ब्रेकिंग: यहां अधेड़ ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। सोमेश्वर के ग्राम नैकाना झुपुलचौरा निवासी 41 वर्षीय किशन राम पुत्र बहादुर राम ने विषाक्त का सेवन कर लिया। परिजन आनन फानन में किशन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर ले कर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बताया जा रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक किशन करीब एक माह पहले दिल्ली से घर आया था। इससे पहले वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। मृतक ने विषाक्त पदार्थ क्यों खाया, इन कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक अपने पीछे अपने दो नाबालिग बच्चों तथा पत्नी को छोड़ गया है। इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। पत्नी व बच्चों का रो—रो कर बुरा हाल है। इधर मामले में स्पष्ट जानकारी हेतु सोमेश्वर थाना प्रभारी से संपर्क किया गया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। 

saraswati-bal-vidya-niketan