सीप नदी में नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं। यह हादसा मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में में हुआ। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान नाव में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से केवल 4 लोग सुरक्षित बच पाए।बाकी सभी सात मृतकों की शव बरामद किए गए हैं।
हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने साथ घायलों के शीघ्र स्वास्थ की कामना की है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”हादसे की जानकारी देते हुए अभिषेक आनंद ने कहा, “मणिपुर थाना क्षेत्र के सीप में एक दुखद घटना हुई। एक नाव नदी में पलट गई।
नाव में 11 लोग सवार थे, जिनमें से 4 लोग सुरक्षित हैं। सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिन्हें लाया गया है।”