बिहार में खेली गई खून की होली ASI को रॉड से मारकर तोड़ डाली खोपड़ी की हड्डी, 20 फीट तक घसीटते रहे नशेड़ी

बिहार के मुंगेर में शुक्रवार को एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह शराब पीकर हंगामा करने वाले…

Bloody Holi played in Bihar, ASI was hit with a rod and his skull was broken

बिहार के मुंगेर में शुक्रवार को एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह शराब पीकर हंगामा करने वाले लोगों की सूचना मिलने के बाद अपनी टीम के साथ ASI नंदलालपुर गांव पहुंचे थे उनके सिर पर अपराधियों ने रॉड से कई वार किये हैं।

डॉक्टर का कहना है की खोपड़ी की हड्डी तक टूट गई थी। सिर पर 8 शार्प इंज्रीज मिली है। मौके पर खून के निशान भी मौजूद है। हमले के बाद एएसआई को 20 फीट तक घसीटा भी गया। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी जिसके बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई।

इस मामले में मुंगेर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। मृतक संतोष कुमार सिंह कैमूर जिले के भभुआ थाना अंतर्गत पिपरिया गांव के निवासी थे।

दरअसल 14 मार्च की रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि नंदलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसकी सूचना के बाद ASI संतोष कुमार सिंह सुरक्षाबल के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्ष को समझने का प्रयास कर रहे थे कि इस बीच एक पक्ष के व्यक्ति ने उनके सिर पर कई बार हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घटना के बाद असी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत होने पर उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मौत की खबर मिलते ही मुंगेर पुलिस में मातम पसर गया। बताया गया कि इस मामले में रणवीर यादव समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी है। मृत दारोगा संतोष कुमार सिंह के शव को मुंगेर लाया जा रहा है। जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मुंगेर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि नंदलालपुर निवासी रणबीर यादव शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा था। सूचना मिलते ही दरोगा संतोष कुमार सिंह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे थे। रणबीर के परिवार के सदस्यों ने मिलकर धारदार हथियार से संतोष सिंह के सिर पर कई बार हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। गंभीर हालत होने पर उन्हें पटना ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply