दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने वीडियो मैसेज जारी किया। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आज से हम एक नया अभियान शुरू कर रहें है। यह अभियान होगा केजरीवाल को आशीर्वाद मुहिम शुरू कर रहें है। जिसके माध्यम से लोग अपनी बातें उन तक पहुंचा सकतें है। उन्होंने कैंपने के लिए दो व्हाट्सएप नंबर 8297324624, 9700297002 जारी किए। उन्होंने कहा कि इन नंबरों पर अपना संदेश जरूर भेजे। आप शुभकामनाएं , दुआएं और प्रार्थना के साथ कोई भी संदेश भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल जी तक आपका हर संदेश पहुचाऊंगी। उन्हें आपका संदेश पढ़कर बहुत अच्छा लगेगा।
आज से शुरू हो रहे ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान का हिस्सा बनें। अपने बेटे और भाई CM अरविन्द केजरीवाल जी को अपना आशीर्वाद इस 🤳🏽WhatsApp नंबर पर दें
— AAP (@AamAadmiParty) March 29, 2024
📲 +91-8297324624 📱
📲 +91-9700297002 📱#केजरीवाल_को_आशीर्वाद pic.twitter.com/fxdYxguazz