अल्मोड़ा::भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनने के बाद आज चौघानपाटा में नगर अध्यक्ष विनित बिष्ट के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े बजाकर ,नये जिला अध्यक्ष महेश नयाल का फुल मालाओं से स्वागत अभिनन्दन किया।
उत्साहित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इधर केन्द्रीय मंत्री सांसद अजय टम्टा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेश नयाल को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित दी, वहीं कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने जिला अध्यक्ष बनने पर महेश नयाल को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा व रघुनाथ सिंह चौहान ने भी जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी ओर संगठन में सभी को साथ लेकर चलने हेतु आह्वान किया।
पुर्व अध्यक्ष रवि रोतेला ने भी जिला अध्यक्ष बनने पर अपने पूर्व महामंत्री से अध्यक्ष बने महेश नयाल को ढेर सारी बधाईयां व शुभकामनाएं दी, पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल ने भी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को ढेर सारी शुभकामनाएं दी, पूर्व महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट व दर्शन रावत ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने सभी को अपने सम्बोधन में प्रदेश नेतृत्व व सभी शुभचिंतकों का इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया व सभी को विश्वास दिलाया कि मैं संगठन हिंत में जो सही होगा उसे पुरा करुंगा,ओर सभी को साथ लेकर चलुंगा, मेरे इस कार्यकाल में पार्टी को उच्च स्थान पर लेकर जाऊंगा, आने वाले सहकारिता चुनाव हो पंचायत चुनाव हो और सत्ताईस में विधानसभा चुनाव हो सभी में पार्टी जीत दर्ज करेगी ऐसा उन्होने कार्यकर्ताओ को विश्वास दिलाया, गांधी पार्क में उनको बधाई देने वालो का तांता लगा रहा कार्यकर्ताओ ने ढोल बजा कर खुब डांस किया और समस्त प्रदेश वासियों को होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा,नगर निगम महापौर अजय बर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रोतेला, गोविंद पिल्खवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष व सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ,युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, राजीव गुरू रानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन पंत, वरिष्ठ नेता बंसीलाल कक्कड़, प्रदेश शोशीयल मिडिया पुनम पालिवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्मला जोशी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गूरुरानी, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल ,कोषाध्यक्ष मनोज बर्मा, मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष विनित बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, महामंत्री रेखा आर्य,नगर अध्यक्ष महिला दीपा अधिकारी, पूर्व नगर अध्यक्ष व पार्षद अमित साह मोनू, पूर्व नगर महामंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व नगर महामंत्री व पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद श्याम पांडे,पुर्व सभासद सौरभ बर्मा, पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, चन्दन रावत,राधिका जोशी , चन्द्रा जोशी, लीला पचपाल, ममता साह, मीना नेगी,निशा बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष प्रेम लटवाल, प्रकाश बिष्ट, पुर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत,पुर्व मंत्री संदीप श्रीवास्तव, पुर्व महामंत्री नरेन्द्र आगरी, पुर्व अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा राज़ा खान, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल,हितेश नेगी, दिक्षित जोशी, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, नमित जोशी,, हरीश कनवाल, पुर्व मंडल अध्यक्ष ललित मैहता,हयात सिंह बिष्ट,आशिष गुरू रानी, धर्मवीर आर्य, आशीष कुमार, देवेन्द्र जोशी, देवेन्द्र सतपाल, ललित मिश्रा, जगदीश नगरकोटी,दीपक बर्मा,दीपक कपूर, दीपा बिष्ट,इन्द्रा बिष्ट, चम्पा कांडपाल,अजीत पवार, दीवान बिष्ट,रक्षित कार्की, नन्दन आर्य, राहुल बिष्ट, जगदीश भट्ट,किशन बिष्ट,शरद चन्द्र गुरू रानी, रमेश कांडपाल, हरीश जोशी,कमल अधिकारी,हंसा दत्त तिवारी,डीएस फर्तयाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बीजेपी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल का अल्मोड़ा में हुआ भव्य स्वागत
अल्मोड़ा::भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनने के बाद आज चौघानपाटा में नगर अध्यक्ष विनित बिष्ट के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी…
