जैसे—जैसे विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी हैं। भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा के प्रचार में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक कर दिया हैं।
रविवार को विवेकानंदपुरी वार्ड के जोशीखोला में पूर्व सभासद मनीष जोशी और व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार कर कैलाश शर्मा के लिए वोट मांगे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने पांच सालो में विकास के नए मानदंड स्थापित किए हैं और जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं। इस मौके पर आशुतोष भट्ट, राकेश जोशी,लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनु) भाजयुमो नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट,अजय वर्मा,भावेश जोशी,दर्पण पांडेय,दीक्षित जोशी,पवन साह, विकास कनोजिया,विककी बिष्ट,आशीष गुरुरानी,आदित्य बिष्ट,दीक्षित नेगी,वैभव सिंह,बालम सिंह,निखिल टम्टा,दीप जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।