shishu-mandir

विपक्ष रहा मुद्दा विहीन पांचों सीटें जीतेगी भाजपा-प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का दावा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने एक बार फिर सभी पांचों सीटों पर भाजपा के जीत का दावा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के विकास कार्यों का फायदा इस चुनाव में मिलने जा रहा है कहा कि उत्तराखंड की सभी पांच सीटें भाजपा जीत रही है साथ ही देश में भी भाजपा पूर्ण बहुमत में सत्ता में आ रही है। उन्होंने विपक्ष की राजनीति को मुद्दा विहीन करार देते हुए कहा कि विपक्ष चुनाव भी मुद्दा के बगैर ही लड़ा था और केवल आरोप प्रत्यारोप तक सीमित रह गया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलामहामंत्री रवि रौतेला भी मौजूद थे।

saraswati-bal-vidya-niketan

इसे भी पढ़िए

http://uttranews.com/2019/04/20/bhagirathi-river-yuwak-duba-resque/

इसे भी पढ़िए

http://uttranews.com/2019/04/19/hadso-ko-dawat-de-raha-motor-marg/