Preparations intensified for BJP President Banshidhar Bhagat visit to Almora
अल्मोड़ा, 07 जनवरी 2021
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (BJP President Banshidhar Bhagat) आगामी 9 जनवरी को अल्मोड़ा विधानसभा दौरे पर है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज बीजेपी कार्यालय में हुई और भगत के इस दौरे को सफल बनाने का आहवान किया गया।
banshidhar bhagat की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस का मैदान से पहाड़ तक विरोध—प्रदर्शन, रानीखेत में काफिला रोका
बैठक को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक और कार्यक्रम संयोजक रघुनाथ सिह चौहान ने कहा कि बंशीधर भगत (BJP President Banshidhar Bhagat) भारतीय जनता पार्टी के मुखिया के रूप में अल्मोड़ा आ रहे है और पूरे प्रदेश की विधानसभाओं में भ्रमण कर रहे है। कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके मन की बात को जानने का प्रयास कर रहे है और अगर किसी कार्यकर्ता को कोई कष्ट है तो उसे दूर करने का प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है।
चौहान ने कहा कि हम सबको उनके आगमन के कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में उनके कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।(BJP President Banshidhar Bhagat)
अल्मोड़ा— बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) का विधानसभा प्रवास कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर हुई मंत्रणा
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई। बाइक रैली व स्वागत प्रमुख की जिम्मेदारी लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह मोनू व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, मुख्य कार्यक्रम स्थल संयोजक नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी व संजय साह रिक्खू, शक्ति केंद्र में होने वाली बैठक की जिम्मेदारी जिला कोषाध्यक्ष तुषारकांत साह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या, मीडिया में प्रचार—प्रसार की जिम्मेदारी जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिलामंत्री विनीत बिष्ट, बूथ अध्यक्ष के घर चाय के लिए अभय कुमार व आशीष कुमार, स्वागत के लिए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा, श्वेता अग्रवाल, सर्किट हाउस भोजन व्यवस्था के लिए हरीश कनवाल, विश्राम स्थल में बैठक के लिए ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी। इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की गई और इन सब के समन्वयन के लिए जिला मंत्री विनीत बिष्ट को जिम्मेदारी दी गयी। (BJP President Banshidhar Bhagat)
Uttarakhand- अमर्यादित टिप्पणी पर banshidhar bhagat का पुतला फूंका, पद से हटाने की मांग
बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, जिलामंत्री विनीत बिष्ट,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, तुषारकान्त साह, लीला बोरा, सुन्दर कनवाल, श्वेता अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, हयात गिरी गोस्वामी, ललित मेहता, सभासद अमित साह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/